झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ नवलगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। नवलगढ़ शहर के रोड़वेज बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ की नवलगढ़ ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझडिया की अभिशंषा पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा राष्ट्रीय जाट महासंघ के नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चिराग चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही ब्लॉक प्रभारी पवन कुमार को एवं राकेश चौधरी को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उमेश ओला , संदीप गढ़वाल ब्लॉक संरक्षक एवं पंकज चौधरी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
इसी समय नविन मील महासचिव, दिनेश ओला उपाध्यक्ष एवं दलिप गढ़वाल को सलाहकार बनाया गया। अमित लाम्बा सह सचिव, सुनिल जाखड़ सचिव, अमित चौधरी सचिव व सुरेन्द्र बिरख कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझडिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button