शामली

तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष चन्द्रदेव ने की तथा संचालन संजू कुमार ने किया। स्काउट बैण्ड की धुन के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं स्काउट ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। जिला स्काउट सचिव डॉ. हीरा सिंह ने स्काउटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग छात्रों को अनुशासन, सेवा भाव व राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ती है। समापन अवसर पर स्काउटों द्वारा लगाए गए उत्कृष्ट टेंट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया। स्काउटों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्काउट शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button