गोड्डा
मेहरमा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। मेहरमा थाना पुलिस ने कांड संख्या 165/25 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य अभियुक्त हेमंत यादव, पिता स्व. सोति यादव, निवासी दूधीचक कस्बा, थाना मेहरमा के रहनेवाले को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115(2)/126(2)/109/303(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ की गई, जिसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है तथा जांच जारी है।



