उत्तर प्रदेश

स्नातक विधान परिषद चुनाव में मतदाता बनाने के लिए केसरिया भारत ने की तैयारी बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

वाराणसी। धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के आयाम केसरिया भारत के तत्वावधान में आज एक स्थानीय होटल में स्नातक एमएलसी चुनाव पद के प्रत्याशी कृष्णा नन्द पाण्डेय द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान महंगी शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्याशी कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश प्रत्याशी जाति, वर्ग और व्यक्तिगत हितों के मुद्दों को आगे रखकर युवाओं को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं, जबकि वास्तविक समस्याएँ आज भी अनदेखी बनी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के साथ मिलकर शिक्षा से जुड़े बुनियादी सुधारों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने प्रस्ताव रखा कि देशभर में एक बोर्ड, एक फीस और एक पाठ्यक्रम की व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि छात्रों पर आर्थिक बोझ कम हो और शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी बने। इसके साथ ही सभी बेरोजगार स्नातक धारकों को वर्ष में 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने तथा सभी नागरिकों के लिए 20 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा प्रदान करने की माँग बैठक में प्रमुखता से उठाई गई।

वक्ताओं में गौरीश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा अंक पत्र में त्रुटि सुधार शुल्क को तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों से जनगणना, मतगणना तथा स्वागत-अगवानी जैसे गैर-शैक्षिक कार्यों को बंद कराने की मांग की ।

धरोहर संरक्षण सेवा संगठन ने इन सभी मुद्दों पर संयुक्त रूप से आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। बैठक का संचालन गौरव मिश्रा द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से,अशोक पाण्डेय,रवि गिरी,राकेश त्रिपाठी, चंद्रदेव पटेल, अरुण मिश्रा,सुरेंद्र तिवारी,सुनील प्रजापति,शुभम पाण्डेय,बालगोविन्द शर्मा, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button