बाराबंकी

बाराबंकी की व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक ने बढ़ाया जनपद का गौरव

69वीं नेशनल स्कूल गेम्स टूर्नामेंट (बलिया) में फील्ड ऑफिसर नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग बाराबंकी में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक को बलिया में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स टूर्नामेंट में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कुश्ती में फील्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।
रितु पाठक इससे पूर्व भी कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर रहकर सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
गौरतलब है कि ऋतु पाठक सीनियर नेशनल खो-खो खिलाड़ी रही हैं तथा नॉर्थ ज़ोन यूनिवर्सिटी में चार बार प्रतिभाग कर चुकी हैं। वर्ष 2022-23 में अंडर-14 टीम की सिलेक्टर , 2022 से अब तक अंडर 17 खो खो सिलेक्टर ,तथा सीनियर महिला टीम की कोच के रूप में भी उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं।
रितु पाठक की इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में शिक्षकों–शिक्षिकाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button