अमरोहा

गैस रिसाव के बाद बेस्ट क्रॉप साइंस फैक्टरी सील

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिजली-पानी कनेक्शन कटवाए, अभी आगे और होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी को जहरीली गैस रिसाव के कारण बंद कर दिया गया है। मुख्य पर्यावरण अधिकारी रामगोपाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई।सोमवार रात को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना हुई। इससे आसपास के क्षेत्रों में धुंध छा गई। अल्लीपुर भूड़, मछली मंडी, लक्ष्मी नगर और नाईपुरा के निवासियों को आंखों में जलन की शिकायत हुई। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।घटना की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव वाले वेयर हाउस की दीवार को हाईड्रा से तोड़ा गया। नोएडा से बुलाई गई NDRF की टीम ने पांच घंटे की मेहनत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी। जिसके बाद बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश शुक्ला टीम के साथ फैक्टरी पहुंचे। एसडीएम, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्टरी को सील कर दिया गया। फैक्टरी की बिजली और पानी की आपूर्ति भी बंद करा दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button