अमरोहा
किसान यूनियन की तहसील में पंचायत
रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज माफी तक की मांगें रखीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि तहसील हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने तहसील में पंचायत का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की किसान यूनियन ने रजिस्ट्री कार्यालय को नए तहसील भवन में स्थानांतरित करने की मांग की। नए तहसील भवन में रामपुर भूड़ रोड की तरफ एक अतिरिक्त गेट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।बिजली के मुद्दे पर यूनियन ने कई मांगें रखीं। स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक और बिजली के निजीकरण का विरोध किया गया। पुराने बिजली बिलों में संशोधन की मांग भी की गई।सिंचाई सुविधाओं के लिए मध्य गंगा नहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी छोड़ने की मांग रखी गई। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पर किसान क्रेडिट कार्ड के अवैध चार्ज वसूलने का आरोप लगाया गया। यूनियन का कहना है कि 3 लाख रुपये तक के क्रेडिट कार्ड पर सभी चार्ज माफ हैं।पंचायत के बाद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भजनलाल, नेतराम सिंह, राजपाल सैनी, गीता चौधरी, कविता, सीमा, योगेंद्र कुमार, हरि सिंह मोनू, राकेश जगवीर सिंह और धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।



