खैरथल

वैश्य महिला फेडरेशन ने मनाया तीज महोत्सव 

राजस्थानी पारंपरिक पोशाक मे नृत्य की दी प्रस्तुति 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला फेडरेशन, जिला खैरथल तीज महोत्सव का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया ।महोत्सव में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी व हरी चूड़ियों के साथ तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक गेम्स, श्रृंगार प्रतियोगिताएँ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ कराई गईं।महिला इकाई अध्यक्ष ज्योति गुप्ता एवं महामंत्री मोनिका खंडेलवाल ने बताया कि तीज उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक रूप से जोड़ना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना एवं पारंपरिक मूल्यों को सहेजना है।कार्यक्रम मातौर रोड़ स्थित सुंदरम रिसोर्ट में मनाया गयाकार्यक्रम में विशेष रूप से नेहा,कांता,अनीता,माया, अंजू,पिकी,सुप्रिया,सीमा, नीता,कुसुम,अलका,पुष्पा, सीमा,शिखा,अंजू,शालू दिव्या ममता ,सीमा ,अरुणा , अनीता ,रेणु,आकांक्षा,उषा, मेवा,गायत्री,सुमन,शीला, बबीता,संतोष,सानू,राधा,रजनी,सुषमा,नेहा,अन्नपूर्णा,शालू व कृष्णा आदि वैश्य महिलाएं उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button