शामली

गंगेरू मार्ग पर ओवरलोड गन्ना ट्रकों से हादसे का खतरा

विद्युत पोल से टकराया ट्रक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला।  नगर के गंगेरू मार्ग से गुजर रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रकों के कारण लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को गन्ने से लदा एक ट्रक मार्ग संकरा होने के चलते सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी तरह का कोई भी हादसा नहीं हुआ।गंगेरू मार्ग निवासी रितेश, समून, अरशद, प्रदीप, राहुल, वसीम, नाजिम, कमल, दिनेश, दीपक सहित अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना भीड़भाड़ वाले मार्ग से ओवरलोड गन्ना ट्रक गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। पूर्व में भी कई बार ऐसे ट्रकों की वजह से हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।दुकानदारों का कहना है कि जब गन्ने से भरे ट्रक संकरे रास्ते से निकलते हैं तो वे डर के मारे सहमे रहते हैं। लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन और एसडीएम स्तर पर कार्रवाई संभव होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गंगेरू मार्ग पर ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button