रामपुर शाहबाद
आईटीआई कॉलेज में किया गया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संसथान की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह ने पौधों को संरक्षित करने की संकल्प भी दिलाया। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद कॉलेज में संस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निर्देशों के क्रम में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्यनिदेशक जितेंद्र सिंह, अन्य अनुदेशक गण प्रशांत पाठक, सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार, अंकित कुमार भारती एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



