क्राइमहापुड़

नोटबंदी के 9 साल बाद भी पुराने नोटों का बड़े पैमाने पर चल रहा था खेल

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने 78 लाख 50 हजार रूपये सहित छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़ – 1000 और 500 रूपये के नोट की पुरानी करेंसी को बंद हुए भले ही 9 साल बीत गये, लेकिन इस करेंसी से गोलमाल आज भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. यह खुलासा हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस और स्वैट टीम ने करते हुए 78 लाख 50 हजार रूपये के पुराने 1000 और 500 के नोटों को बरामद किया है, साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है कि उनके पास यह नोट कहां से आ रहे थे और इन नोटों को कहां पर खपाया जा रहा था. फिलहाल, सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस और स्वैट टीम ने चितौली रोड स्थित एक स्क्रैप की फैक्ट्री के पास से छह लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान इन अभियुक्तों के पास से पुलिस को 1000 और 500 रूपये के पुराने नोटों की करेंसी के 78 लाख 50 हजार रूपये बरामद हुए. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने नाम नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रवीन कुमार निवासी चंड़ी रोड, मौहल्ला नवीकरीम, निकट मोती मस्जिद, हापुड़, सफीक अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी जामुन वाली मस्जिद के पीछे पीरबाहुद्दीन, थाना हापुड़, विकास उर्फ विक्की पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी राजीव विहार ग्रीन वैली मण्डप के पीछे, थाना हापुड़, अनस पुत्र शकील निवासी मोती कालोनी, धोबी वाली गली, हापुड़, रामअवतार पुत्र रामचरण सिंह निवासी ग्राम गुरेर थाना मैनाठेर, मुरादाबाद, हितेश उर्फ शालू पुत्र केवल किशन निवासी पंजाबी कालौनी, नई बस्ती, गुरूद्वारा थाना कोतवाली, बिजनौर बताए।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह टैलीग्राम एप्प और विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से कम्यूनिकेट कर देशभर के अलग-अलग स्थानों से नोटों का कलैक्शन करते थे. इन अभियुक्तों के द्वारा पुराने नोटों के बदले में नये नोट दिये जाने का लालच दिया जाता था. इन अभियुक्तों के द्वारा पुराने नोटों की करेंसी को टैलीग्राम एप्प के माध्यम से ही आगे चलाया जा रहा था. इसके बदले में इन्हें कमीशन आदि मिल रहा था. पुलिस इन अभियुक्तों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक को तलाश कर रही है. फिलहाल, अभियुक्तों के पास से 78 लाख 50 हजार रूपये के 1000 और 500 रूपये की पुरानी प्रतिबंधित करेंसी, एक तमंचा और कारतूस, तथा छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की विवेचना जारी है. जल्द ही इन नोटों के हो रहे इस्तेमाल का भी खुलासा पुलिस के द्वारा कर दिया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button