ललितपुर
नमाने तरीके से चल रही हदबंदी को रोका जाए
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर : विकास खंड बार के ग्राम भावनी निवासी आधा दर्जन लोगों ने पठा मौजा में रिश्वत लेकर अवैध तरीके से चल रही पैमाइस को रोके जाने की मांग की है। इस दौरान हल्काई, कैलाश, रहीश सहित अनेक लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में मनमाने तरीके से
हदबंदी चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी रिश्वत लेकर मनमाने तरीके से हदबंदी कर रहे हैं। जो रूपए दे उसे अच्छी जमींन नाप दी जाती है
और जो ग्रामीण रूपए देने में असमर्थ है, उसे पथरीले जमींन थमा दी जाती है। ग्रामीणों ने डीएम से मनमाने तरीके से चल रही हदबंदी को रोके जाने की मांग की है।



