अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक कवि गोष्ठी सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की नियमित मासिक कवि गोष्ठी संघ कार्यालय जनवरी 2/ ए में डाॅं पी एल वर्णवाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हूई।कवि गोष्ठी का शुभारंभ माँ भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं विकल राही के मंगलाचरण से हुआ।डाॅं आशा पुष्प की सरस्वती वंदना,डाॅं परमेश्वर भारती की कविता माँ भारती के चरणों में,डाॅं सत्यदेव तिवारी की एक झलक काफी सराहनीय रही। दयानंद सिंह की प्रेम सेवा सहयोग की सरिता,सचिव ब्रह्मानंद गोस्वामी की वन्देमातरम,गोष्ठी का शानदार संचालन करते हुए करुणा कलिका की वेदना के वेदी पर न गीत कोई हम लिखेंगे,अमृता शर्मा की “बदली है लड़कियों की तस्वीर आजकल “गाकर खुब वाह वाही लूटी।कवियत्री माला की खुद को बदल दिया गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गयी।दीनानाथ ठाकूर की वन्देमातरम हे भारत माता गाकर देशभक्ति के ओज को जगाया।सोनी कुमारी की ” सुबह खिङकी जो खोली मैं,तेरा चेहरा नजर आए, युवा कवि अशोक पारस की प्रस्तुति भी अच्छी रही। अंत में धन्यवाद् ज्ञापन ब्रह्मानंद गोस्वामी विकल राही ने की एवं कहा की इस ठंड के मौसम में भी कवि एवं कवियत्रीयों का साहित्य के प्रति समर्पन अनुकरणीय है।सभी आए श्रोताओं एवं मीडिया को भी धन्यवाद् दिया।ये खबर परिषद् के मीडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक ने दी।



