गोड्डा

बिहार चुनाव को लेकर बसंतराय में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

 एसडीपीओ ने किया सीमावर्ती चेक नाकों का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 वाहनों की हो रही कड़ी जांच
बसंतराय। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बिहार की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। बसंतराय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। इस क्रम में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बसंतराय थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय कोरियाना और सनौर चेक नाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने वहां तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और वाहन जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि बिहार चुनाव के मद्देनज़र सीमा से होकर गुजरने वाले वाहनों, यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस का यह अभियान अवैध शराब, नकद राशि, हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस दौरान बसंतराय थाना प्रभारी रामदेव वर्मा, रविंद्र कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button