रामपुर शाहबाद
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया रामपुर का दौरा रामपुरी चाकू भैट कर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दोरे से जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया शहर पहुंचने पर पूर्व विधायक अफरोज अली खान के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक रामपुरी चाकू बैठकर सम्मानित किया गया जो रामपुर की सांस्कृतिक पहचान है इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से आह्वान किया कि आगामी चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं


