असम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्वनाथ नगर ने संघ का शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी –

उद्बोधन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में जोरदार बारिश में भी स्वयंसेवक संघ स्थान में जमें (डटे)रहें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विश्वनाथ :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ विश्वनाथ जिला समिति के विश्वनाथ नगर के सौजन्य में शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन के खुले प्रांगण में आज अपराह्न 3 बजे विजयादशमी -उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के फोटो के समीप दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद कुछ व्यायाम -योग, आसन और सामूहिक समता प्रदर्शन किया गया। भगवा ध्वज फहराया गया और जिला प्रचारक के नेतृत्व में सामूहिक गीत प्रस्तुत हुआ। इसके बाद अमृत वचन और व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् बौद्धिक के रूप में उपस्थित उत्तर असम प्रांत के सह सेवा प्रमुख विष्णु दत्त ने अपने बौद्धिक मंतव्य में संघ के एक सौ वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यपद्धति पर अपना विचार व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने असम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आगमन और देश के लिए अपने जीवन को बलिदान किए स्वयंसेवक का भी जिक्र किया। विशेष बात यह है कि लगभग आधे घंटे तक जोरदार बारिश के बीच भी विष्णु दत्त अपना बौद्धिक भाषण देते रहे और स्वयंसेवक डटे हुए मैदान जमे रहे।इस अवसर पर बौद्धिक के रूप में उत्तर असम प्रांत के सह सेवा प्रमुख विष्णु दत्त, विश्वनाथ जिला के प्रचारक कार्तिक गढ़ , विश्वनाथ नगर कार्यवाह अपूर्व कुमार दास , स्वयंसेवक के रूप में विश्वनाथ विधायक प्रमोद बरठाकुर, विश्वनाथ चारिआलि के पौरपति अमरज्योति बरठाकुर, बिहाली विधायक दिगंत घाटोवाल, भाजपा विश्वनाथ जिला के अध्यक्ष असीम दास , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्वनाथ जिला के व्यवस्था प्रमुख छत्तर सिंह पंवार, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख डॉ० सरजीत दास, संघ के विविध क्षेत्र के पदाधिकारी तथा प्रायः साढ़े तीन सौ (350) स्वयंसेवक , सेविका मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button