झुंझुनू

तीन गांवों के गुर्जर  समाज ने बैठक कर कोटपूतली पनियाला मोड़ पर लिए समाज सुधार के फैसले को दिया समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के ककराना, दीपपुरा, गढ़ला में गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें समाज में फैली कुरुतियों के बारे में विचार विमर्श किया और पुर्व में कोटपूतली पनियाला मोड़ पर हुई समाज सुधार बैठक में 11 कुरुतियां मिटाने का फैसला लिया गया था। उसे देखते हुए अब उदयपुरवाटी क्षेत्र में भी बुराईयों के खिलाफ आवाज उठने लगी है। तीन गांवों के गणमान्य लोग एकत्रित हुए और 11 कुरुतियां मिटाने की सहमति बनी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा,ख्यालीराम गठीला, अध्यक्ष पूर्व सरपंच प्रभाती लाल, सागरमल गुर्जर, रामकुमार गुर्जर, पूर्व सरपंच उमराव बढ़ाणा, मातादीन कोली,फूलचंद,छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार गुर्जर,जयराम कोली,धर्माराम गढ़ला,बनवारी खटाना,प्रकाश चौहान,बलराम, नागरमल अध्यापक,प्रकाश अध्यापक सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button