झुंझुनू
चंवरा किशोरपुरा में सिलेंडर बलास्ट कांड में उजड़े घर को बसाने मंगलवार को फिर आगे आए दानवीर भामाशाह
दो दिन में सहायता राशि 2.50 लाख से पार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के मोरिंडा में किशोरपुरा रोड़ पर भैरुं नगर में 4 दिन पहले सिलेंडर बलास्ट से चंवरा निवासी शंकर लाल मेघवाल का घर उजाड़ गया था। यही नहीं इनके घर पर बेजुबान मवेशी भी आग में दफन हो गए थे। लगातार उपखंड स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों एवं गैस एजेंसी की टीम ने महज कागजी कार्यवाही की खानापूर्ति आपूर्ति के अलावा ज्यादा कुछ नही किया। घटना के चौथे दिन इस उजड़े परिवार का घर बसाने कई भामाशाह फरिस्ते के रूप में फिर आगे आए हैं। जिनमे मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा जानी,संस्थान के महासचिव मदनलाल गुडेसर, संस्थान के संयोजक रामनिवास भूरिया,संरक्षक प्रोफेसर जयपाल सिंह सरोवा,दलीप कांटीवाल ने पीड़ित परिवार की 6 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की है। युवा नेता रविंद्र सिंह पोंख ने भी पीड़ित परिवार के लिए लगभग 50 हजार रूपए की तमाम राशन सामग्री की पिकअप लेकर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। सोमवार को चंवरा कारोबारी पंकज गुप्ता ने लग ग 85000 रुपए देकर बड़े सहयोग शुरुआत की थी।
*अब तक इन्होंने की मदद* 11 हजार रुपए डॉ.संदीप शर्मा किशोरपुरा 10 हजार रुपए गुप्तदान चिंचड़ोली से,10 हजार रूपए गुप्तदान चंवरा से,5100 रुपए सुखलाल गिरदावर व हरफूल ठेकेदार,5000 रुपए हरीराम देवता,5100 रुपए पीडब्ल्यूडी एईएन पंकज कांटीवाल,5100 गुप्तदान,3100 रुपए बाबूलाल बड़कोदिया मोरिंडा,3000 रुपए कमलेश अध्यापक कुलोद,2100 रुपए बाबूलाल लूनिया सांई होंडा मोटर्स चंवरा,2000 रुपए किरण मीणा अध्यापिका,1100 रुपए हमीर सिंह शेखावत चंवरा,1100 रुपए कमल सोनी चंवरा,1100 रुपए मैनपुरा ग्राम विकास अधिकारी लालचंद चौहान,1000 रुपए उमराव बाघोली,1100 रुपए चंवरा ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय कुमावत सहित सैकड़ों लोगों ने की मदद। इस मौके पर मीन सेना के प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा,शीशराम खटाणा, राजेश खटाणा किशोरपुरा,हेमराज गुर्जर , दीपक,विजेन्द्र गोठवाल,जितेन्द्र गोठवाल,महेन्द्र कड़वासरा, सुरेश,आदित्य खींची,दिनेश मेहरिया,लीलाराम खटाना, नागरमल,विजेन्द्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



