पाकुड़

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Deputy Commissioner held a review meeting regarding preparations for Census 2027.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में जनगणना से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो ने जनगणना के विभिन्न कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी चार्ज पदाधिकारियों और कोषांग अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनगणना से संबंधित परिपत्रों का गहन अध्ययन करें और डिजिटल माध्यम से होने वाले डाटा संकलन में पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएमएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी बनने के बाद डाटा संकलन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी सूचनाएं समयबद्ध और त्रुटिरहित रूप से दर्ज हों। जिन प्रखंडों एवं नगर परिषदों में अभी तक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का निर्धारण नहीं हुआ है, वे इसे 10 मार्च तक जिला कार्यालय को भेजें। उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 13 से 15 मार्च तक जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ में आयोजित किया जाएगा। सभी चार्ज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के आमीन एवं तकनीकी सहायक के नाम जिला कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे आपसी समन्वय और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए जनगणना की तैयारी समय पर पूरी करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button