बेतुल

बैतूल में शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर

संयुक्त संचालक ने प्रभात पट्टन में डाइट, उत्कृष्ट विद्यालय और जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कई शिक्षक- कर्मचारी मिले अनुपस्थित, प्रभारी प्राचार्य पर भी गिरी गाज
अनुपस्थित बीएसी, इंजीनियर, शिक्षक, भृत्य सहित अन्य कर्मचारियों को दिए कारण बताओं नोटिस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नर्मदापुरम लोक शिक्षण के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने जिले के प्रभात पट्टन स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट, उत्कृष्ट विद्यालय एवं जनपद शिक्षा केंद्र बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी एवं शिक्षक अपने-अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। वहीं प्रभारी प्राचार्य के कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर संयुक्त संचालक वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक श्री वर्मा ने डाइट प्रभात पट्टन के निरीक्षण के दौरान 5 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 3 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी एवं 5 भृत्य अनुपस्थित मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जनपद शिक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक उपयंत्री और 2 बीएसी कार्यस्थल से गायब पाए गए। इन पर भी नोटिस की कार्रवाई की गई। उत्कृष्ट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य को कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते नोटिस थमाया गया। संयुक्त संचालक श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता या गैर-जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी यदि समय पर उपस्थित नहीं होते या अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करते हैं तो आगे कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button