गोड्डा
पथरगामा में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती आज पथरगामा प्रखंड में सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुनिलाल भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और अपने सिद्धांतों व सुशासन की अवधारणा से देश की सेवा की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
सुशासन दिवस के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच मिठाइयों का वितरण भी किया गया ।
मौके पर प्रखंड महामंत्री संजय झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, पथरगामा पंचायत अध्यक्ष गोपाल भगत सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



