सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 15 दिवसीय सृजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l शुभारंभ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, मध्यप्रदेश की तकनीकी सहायता से संचालित सृजन कार्यक्रम का 15 दिवसीय आयोजन शहर छिन्दवाड़ा के पंडित अटलबिहारी वाजपेयी शास,उच्च,माध्य, विद्यालय छिन्दवाड़ा से प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, कानूनी जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिन्सिपल श्री संजय शर्मा, सूबेदार लोहित शेंडे , आरक्षक मनोज दुबे तायकांडो के दीक्षा एकेडमी के जिला मास्टर ट्रेनर कमलेश पवार, साथ ही प्रदीपन संस्था के सदस्य रामनाथ उईके उपस्थित रहे । जिसमें शुक्लुढाना बस्ती क्षेत्र के लगभग 20 बालक एवं 50 बालिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।छिन्दवाड़ा पुलिस की यह पहल पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



