बरेली

आंवला की राजनीति में मचेगा बदलाव का भूचाल, बूथ से सत्ता तक होगी जवाबदेही : वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। आंवला विधानसभा में आयोजित बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता गुमराह होने वाली नहीं है। आंवला की राजनीति में बदलाव का भूचाल आने वाला है और उसकी शुरुआत बूथ स्तर से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के हाथ में डिग्री है लेकिन रोजगार नहीं, किसानों की फसल सस्ती और खाद-डीजल महंगे हैं, आम आदमी महंगाई से कराह रहा है और सरकार आंकड़ों में विकास दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है। जनता अब हर सवाल का हिसाब मांगेगी और उसका जवाब सत्ता को देना ही पड़ेगा। प्रशिक्षित बी.एल.ए. लोकतंत्र की रीढ़ हैं और यही लोग सत्ता की असली परीक्षा लेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि अब संगठन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। हर बूथ पर जवाबदेही तय होगी, हर मतदाता से सीधा संवाद होगा और जनविरोधी राजनीति को आंवला की धरती से करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर आने वाले राजनीतिक बदलाव की नींव है।

शिविर में मतदाता सूची की निगरानी, युवाओं को जोड़ने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा:बी.एल.एक एवं कार्यकर्ता एस आई आर के काम में सतर्कता से लग जायें।विरोधियों की प्रत्येक साजिश को बेनकाब करके असफल करें।

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर सतेन्द्र सिंह यादव ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक आर के शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,डॉ जीराज यादव,बृजेंद्र यादव,अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल यादवपीयूष वर्मा जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,मुन्ने अंसारी,हाजी सब्बीर अंसारी,अफसर खा,संगीता पाल,संजीव कश्यप संगठन के पदाधिकारी, बी.एल.ए. एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button