गाजियाबाद

दो दिन में नई फॉर्च्यूनर का इंजन सीज़ 

भाकियू (अनाज) का शोरूम पर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद में एक किसान के साथ वाहन खरीद में हुई कथित धोखाधड़ी के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के कार्यकर्ताओं ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक वाहन शोरूम पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, भाकियू (अनाज) के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर यादव के रिश्तेदार ने हाल ही में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी, जो खरीद के केवल दो दिन बाद ही खराब हो गई और उसका इंजन सीज़ हो गया। इस घटना ने वाहन की गुणवत्ता और कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा,
> “इतनी महंगी गाड़ी में इतनी जल्दी खराबी आना उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। हम चाहते हैं कि पीड़ित किसान को तुरंत नई गाड़ी दी जाए या पूरी राशि वापस की जाए। यदि 48 घंटे के भीतर समाधान नहीं मिला तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।”
शोरूम के बाहर किसानों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जुटी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर लापरवाही और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना और वाहन डीलरों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
भाकियू की प्रमुख मांगें में नई गाड़ी या पूरी राशि की वापसी, स्वतंत्र तकनीकी जांच समिति का गठन और संबंधित शोरूम पर कानूनी कार्रवाई शामिल हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शर्मा यादव, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर यादव, जिला अध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर) राजेश उपाध्याय, मनोज गुर्जर, स्वतंत्र गुर्जर, अजीत सोनवीर सिंह चौधरी, राजमल, राहुल यादव, नरोत्तम शर्मा, अमित, विकास बिधूड़ी, सोहनलाल शर्मा, कुलदीप नगर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button