बेतुल

बैतूल युवा नौजवानों को अग्निवीर फिजिकल परीक्षा की तैयारी के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

बैतूल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: कंमाडो एकेडमी दे रही है अग्निवीर फिजिकल की उत्कृष्ट तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले के युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना अब और भी साकार होता नजर आ रहा है। कंमाडो एकेडमी बैतूल द्वारा जिले के युवा नौजवानों को अग्निवीर फिजिकल परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह एकेडमी जिले के अनुभवी और समर्पित आर्मी फिजिकल ट्रेनर पवन कुमार अहाके द्वारा संचालित की जा रही है। श्री अहाके के मार्गदर्शन में अब तक 100 से अधिक युवाओं का चयन आर्मी और पुलिस सेवाओं में हो चुका है, जिससे बैतूल जिले का नाम गौरव से उंचा हुआ है। लगातार मिल रही सफलता ने कंमाडो ग्रुप बैतूल को डिफेंस ट्रेनिंग के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है। कंमाडो ग्रुप बैतूल में युवाओं को फिजिकल फिटनेस, अनुशासन, नियमित अभ्यास और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अनेक युवा आज देश की सेवा में तत्पर हैं। श्री अहाके ने जिले के उन सभी युवाओं से आग्रह किया है जो अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, वे कंमाडो ग्रुप से जुड़ें और अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button