बालाघाट
जनता के बीच जाकर समन्वय बनाने होगा प्रयास
नक्सलियों को दोबारा नहीं पनपने देना ये बड़ी चुनौती है-आईजी शाक्यवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट जिले काफी वर्षो तक नक्सलवाद से ग्रसित था। लेकिन सरकार व पुलिस प्रशासन की लगातार नक्सलियों को जड़ से खत्म करने चलाए जा रहे अभियान के चलते अब जिला नक्सलमुक्त हो गया है। लेकिन अब दोबारा नक्सलवाद न पनप पाए ये भी बड़ी चुनौती है। उक्त बातें नवागत पुलिस महानिरीक्षक ललीत शाक्यवार ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के युवा भी आईपीएस, आईएसएस चयन हुए है और यहां शिक्षा का काफी बेहतर स्कोप है। हमारी कोशिश होना चाहिए कि बच्चों को अच्छे से गाईडेंस किया जाए। आईजी शाक्यवार ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जनता के बीच जाकर उनसे समन्वय बनाया जाए। जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया जाए। इस दौरान डीआईजी विनीत जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा मौजूद रहे।
आईजी शाक्यवार ने कहा कि हर क्षेत्र की अलग-अलग समस्या होती है। बालाघाट जिले में नक्सलवाद बड़ी समस्या थी। नक्सलावाद जिले से समाप्त हो गया है। लेकिन अब हमें इसे पनपने से रोकना होगा और जनता के साथ तालमेल बनाकर इसे कैसे रोका जा सकता है, इस पर काम करना है। जिससे मंडला, डिंडोरी व बालाघाट नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई व पुलिस के पास कोई भी फरियादी आता है तो उसकी समस्या व बातों को शालीनता से सुनें। इसके बाद क्या कार्यवाही करना है और पीडि़त को न्याय मिल सकें इसका प्रयास करें। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दे। जिससे अपराध को रोका जा सकें।




