खंड शिक्षा अधिकारी ने की नोडल शिक्षकों और एआरपी के साथ बैठक
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं की की गई समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर संचालित में योजनाओं को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने सभी नोडल संकुल शिक्षकों एवं बी आर सी स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने जर्जर भवन,गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन,कृमि दिवस एवं स्कूल चलो अभियान तथा हर घर तिरंगा आदि कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया।
जर्जर भवन के संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निष्प्रयोज्य भवनों की बैरीकेडिंग करवाते हुए उस पर निष्प्रयोज्य भवन लिखवाया जाय, बच्चों को उससे दूर रखा जाय समस्त विद्यालय भवन की छत यदि साफ न हो तो तत्काल उनको साफ करवाने और वाटर कोटिंग करवाने का निर्देश भी दिया।11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शत प्रतिशत नामांकित बच्चों को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार कृमि नाशक दवा खिलाने का निर्देश दिया।किसी भी दशा में विकास क्षेत्र में कोई भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित न होने पाएं। यदि ऐसा है तो तुरंत विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया जाए।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में उपस्थित सभी बच्चों का प्रवेश करवाते हुए उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।डी बीटी संबंधित सभी पेन्डेसी को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया जिससे बच्चों को सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल सके।हर घर तिरंगा कार्य क्रम के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित योजना का सभी विद्यालयों में अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु भी सभी ऩोडल संकुलों को निर्देशित किया गया।मीटिंग में नोडल शिक्षक संकुल भादर देवांशु सिंह,पीपरपुर राघवेंद्र सिंह राठौर, इस्माइलपुर रोहित प्रताप सिंह,त्रिसुंडी अनिल सोनी, कल्याणपुर डॉक्टर विनोद मिश्रा टीकरमाफी से पवन बरनवाल एवं भी आर सी स्टॉफ सलिल मिश्रा क्वालिटी कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे

