जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सोमवार को भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के अध्यक्ष ने दिव्यांग जनों की समस्याओं के समाधान कराए जाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी को मांग पत्र एवं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने मांग पत्र के माध्यम से बताया कि दिव्यांग जनों की होने वाली समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर कराए जाने के साथ प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाए।
और दिव्यांग जनों केलिए जनपद के प्रत्येक थानों पर अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाए।
दिव्यांग अधिनियम 2016 के प्रचार प्रसार हेतु जनपद के प्रत्येक थानों सरकारी कार्यालयो पर होल्डिंग बैनर पोस्टर लगाया जाए जिससे दिव्यांग जनों को अधिनियम की जानकारी मिल सके। दिव्यांग जनों के लिए जनपद के प्रत्येक थानों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
यातायात संचालन में ट्रैफिक वार्डन के पदों पर नियुक्त किया जाए पूर्व में जनपद कानपुर नगर में नियुक्ति प्रदान किया गया था ।जनपद प्रत्येक थानों में दिव्यांग जनों हेतु कार्य कर रहे दिव्यांग प्रतिनिधियों को शांति सुरक्षा समिति का सदस्य बनाया जाए।
साथ ही बताया कि अगर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा दिव्यांग सॉन्ग आने वाले समय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश कुमार गुप्ता पप्पू यादव दिनेश सिंह यादव विपिन कुमार गुप्ता हरिकेश गुप्ता मनोज श्रीवास्तव गणेश कुमार दीपक मौर्य जगन्नाथ मौर्य स्वामीनाथ मौर्य महीपतराम देव कुमार अजय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।




