अमेठी
एक सप्ताह से घर से लापता है बालिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। दो सहेलियों के साथ घर से बाजार गई एक बालिका एक सप्ताह से गायब है। परिवार के लोग सगे संबंधियों के यहां ढूंढने में परेशान हैं। बालिका के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली अंतर्गत पटखापुर-कुशीताली गांव की एक बालिका 23दिसम्बर को अपनी दो सहेलियों के साथ बाजार में कपड़े खरीदने के लिए वारामासी चौराहे पर गयी थी।कुसुमा नाम की बालिका अभी तक घर वापस नहीं लौटी है, उसकी दोनों सहेलियां उसी दिन शाम को घर वापस लौट आई थी। बालिका के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।साथ में गयी उसकी सहेलियों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई है।



