अमरोहा
माताओं ने अहोई अष्टमी पर व्रत रखकर की संतान की लंबी उम्र की कामना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर नगर में अहोई अष्टमी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही अहोई की कथा सुनी और बायना निकाला। इसके बाद सूरज, चंद्रमा एवं तारा देखकर व्रत खोला गया।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना से करती हैं। यह व्रत बहुत ही श्रद्धा, नियम और पवित्रता के साथ किया जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का पावन पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों में इस दिन कुछ कार्यों को करने का विशेष फल बताया गया है।सोमवार को अहोई अष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारी चल रही थीं। माताओं ने भोजन, पकवान बनाकर थाली सजाई और घर के बड़े बुजुर्गों को बायने की थाली दी। बदले में बुजुर्गों ने उपहार दिए।अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने बेटों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना से करती हैं। यह व्रत बहुत ही श्रद्धा, नियम और पवित्रता के साथ किया जाता है।


