बालाजी तेरी हो रही जय जय कार, बाबा तेरे मन्दिर मे…श्री बाला जी महाराज के जयकारो के साथ भक्तो ने करी नए साल की शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित दिव्य धाम श्री बालाजी मन्दिर अछेजा पुल पर नव वर्ष के अवसर पर मन्दिर के संस्थापक स्वामी अशोकाचार्य जी महाराज व स्वामी श्री यश्वर्धनाचर्य जी महाराज (पीठाधीश्वर) जी के द्वारा श्री बाला जी महाराज की कृपा से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे श्री धाम गोवर्धन से पधारे कथा वक्ता स्वामी श्री विष्णु प्रिय दास जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन के साथ श्री बाला जी महाराज का जयकारा लगाते हुए भजन संध्या की शुरुआत करी जिसमे श्री बालाजी महाराज तेरी हो रही जय जय कार बालाजी तेरे मन्दिर मे, सुनोगे आप ही बाबा हमारा कोई नही,
वृंदावन जाऊंगी सखी वृंदावन जाऊंगी, हमारी करुणामयी सरकार मिलादो ठाकुर से एक बार , दरबार मे घाटे वाले के दुख दर्द मिटाए जाते है आदि भजनों को गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया जिससे भक्त अत्यन्त भाव विभोर हो कर श्री बालाजी महाराज के आंगन मे थिरकने को मजबूर हो गए और जमकर बाबा के दरबार मे नाचते हुए बाबा को नववर्ष की बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद संपूर्ण विश्व पर बनाए रखने की कामना कर रहे थे!
भव्य भजन संध्या के बीच श्री निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतर्राष्ट्रीय एंटी टैररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड जी का पावन आगमन श्री बालाजी धाम मे हुआ जिनका मन्दिर पीठाधीश्वर स्वामी श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज ने पुष्प माला, शॉल, श्री भागवत जी, बाला जी महाराज का चित्र देकर स्वागत किया! भव्य भजन संध्या देर शाम तक चली जिसमे सेकड़ो की संख्या मे भक्त मौजूद रहे जंहा पर भक्तो ने श्री बालाजी महाराज को स्वामणि का भोग लगाकर बाबा का महाभोग प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर प्रिंस गोयल, आरती गोयल, नेहा गोयल,मोहित गोयल,यश राज मोहन शर्मा,हर्ष शर्मा सुमित ठाकुर, देव तोमर, नरेंद्र चौधरी, प्रिंस,कपिल,मनीष, उमेश, सुनील गर्ग अरुण, शिवम, हनु , पं सूरज, पं रजत, गोविंद आदि भक्त मौजूद रहे!



