बेतुल

बैतूल पुलिया निर्माण में नपा के संरक्षण में हो रहा है भ्रष्टाचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कॉलेज चौक पर निर्माणाधीन पुलिया में ठेकेदार द्वारा तमाम तरह की धांधली की जा रही है वही नगर पालिका के सब इंजीनियर और अधिकारी इस धांधली को मौन स्वीकृति देते हुए आंख बंद करे बैठे हैं। मौके पर साफ नजर आ रहा है कि पुलिया निर्माण में जिस गुणवत्ता और तकनीकी मापदंड के आधार पर कार्य किया जाना चाहिए वह नहीं हो रहा है। नियम से निर्माण स्थल पर लैब बनना चाहिए ताकि वहां पर मटेरियल की जांच हो सके परंतु मौके पर लैब नहीं है। ठेकेदार किस ग्रेड का अप्रूव्ड लोहे का इस्तेमाल कर रहा है इस पर नगर पालिका मौन है। ऐसा नहीं है कि इस धांधली की जानकारी नगर पालिका के यही नीरज धुर्वे को है परंतु वह इस हर है भ्रष्टाचार को मौन स्वीकृति दे रहे हैं। निर्माणाधीन स्थल पर कोई स्टॉक रजिस्टर नहीं है जिसमें कंकरीट मैटेरियल को लेकर तमाम जानकारियां उपलब्ध हो सके। नगर पालिका द्वारा 1 वर्ष पूर्व कॉलेज से लेकर मस्जिद चौक तक एक करोड़ की सड़क को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चुकी है इस प्रकार कॉलेज चौक पर बन रही यह पुलिया भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button