अमेठी
सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में 18जनवरी को होगा बौद्ध सम्मेलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में 18जनवरी को बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में आसपास के जनपदों से बौद्ध भिक्षु और बौद्ध विद्वान बुलाए गए हैं। सम्मेलन की अन्तिम तैयारी बैठक 14, जनवरी को सुबह 11बजे बुलाई गई है।आयोजन समिति के संयोजक बेचू, प्रबंधक भंते प्रज्ञा मित्र, सह-संयोजक डॉ नन्हे लाल, बौद्धाचार्य राम प्रताप और मीडिया प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गाजीपुर के बौद्ध भिक्षु और बौद्ध साहित्य के विद्वान भंते शील वचन सम्मेलन के प्रमुख वक्ता हैं। भंते धम्म ज्योति,भंते बुद्ध वंश,भंते धम्मदीप भोपियामऊ,भंते अश्वजीत, भंते शील मित्र आदि बौद्ध भिक्षु भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

