बोकारो

बकाया मानदेय की भुगतान को लेकर जेएलकेएम महासचिव ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। डीएमएफटी द्वारा मानदेय के आधार पर बोकारो जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले 5 महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे मे आर्थिक संकट से घिरे स्वास्थ्य कर्मियों के पक्ष मे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है , ज्ञापन में उन्होंने ऐसे लगभग 60 कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान करने की अपील की है इसके अलावा उनके सेवा अवधि विस्तार की भी बात कही है । गौरतलब है कि ऐसे सभी कर्मियों का सेवा विस्तार भी पिछले 6 महीना से अटका हुआ है जिसके कारण वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, बातचीत के द्वारा उपायुक्त ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है इस मुलाकात के दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री शमसुद्दीन अंसारी भी मौजूद थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button