बरेली

शिक्षक एमएलसी मतगणना की तैयारियां तेज

अधिकारियों ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को लेकर रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी बरेली, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और एसपी ट्रैफिक सहित अधिकारियों ने संजय गांधी कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था देखी गई।
निरीक्षण के बाद मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने, सतर्कता और निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ न लगने देने और यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button