बाराबंकी
हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को महादेव तालाब फतेहपुर मे बैठक का आयोजन किया गया बैठक मे जिला प्रभारी छोटा योगी मोहित हिंदु ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराते हुए हिंदु रक्षा की शपथ दिलाई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए छोटा योगी मोहित हिंदु ने कहा कि हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महान परम पूज्य राजू दास जी महाराज जी के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी मे कार्यकारिणी गठन का कार्य किया जा रहा है मोहित हिंदु ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाए और गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन में जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए अपील की उन्होंने कहा कि हिंदू एक है तो सेट है हिंदू बटेगा तो कटेगा जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण बांग्लादेश है जाति पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई भाई है।
इस मौक़े पर संघ के जिलाध्यक्ष शुभम कसौधन जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा जिला महामंत्री करण सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज सैनी विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी आशीष कुमार विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे



