उत्तरकाशी के तांबाखानी से कूडा़ हटाने को लेकर गोपीनाथ का धरना 22 वें दिन भी जारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उत्तर काशी : गंगोत्री हाईवे पर ताबांखाणी सुरग के बाहर कूडा डंपिंग जोन को हटाने को गोपीनाथ सिहं रावत ने अपने साथीयों के साथ हनुमान चौक पर श्रीदेव सुमन की मूर्ति के सम्मुख अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया । उन्होंने उत्तर काशी नगर के मुख्य द्वार पर फैले कचरें का निस्तारण होने तक धरना करने की बात कही । ज्ञात हो नगरपालिका उत्तर काशी के द्वारा नगर में एकत्रित कचरें को तांबाखाणी सुरग के बाहर रखा जाता है । जिसके चलते सुरंग से आने जाने वाले लोगों को भारी दुर्गध का सामना करना पडता है । सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले लोगों को भी साँस लेने मे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । इससे पूर्व भी कई सामाजिक ,राजनैतिक संगठन भी कूडे की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके है । लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ । आन्दोलनकारियों का आरोप हैं सालों से कूडा अवैध डंपिग जोन में इकट्ठा कर आम जन के सेहत से खिलवाड़ किया जा है । इतना ही नही कूडा भागीरथी नदी में भी फेका जा रहा है । गोपीनाथ रावत नें माँग कि शहर के कूडे का संग्रह वैज्ञानिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने ,डोर टू डोर कूडा संग्रहण प्रणाली लागू करने सहित छः सूत्री माँगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने पर अनिश्चितकालीन धरना खत्म किया जायेगा । इस बीच नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने धरनास्थल पर पहुंच कर । जल्दी कूडा निस्तारण का आश्वासन भी दिया । साथ ही कार्यदायी संस्था एम एस टी को अधिक श्रमिक व वाहन लगा कर डंपिग जोन को खाली करने के आदेश दिये । अध्यक्ष भूपेंद्र सिहं चौहान के अनुसार एकत्रित कूडा 14 तारीख मकर संक्रांति पूर्व हटा लिया जायेगा । वहीं उत्तर काशी आने वाले तीर्थयात्री भी भागीरथी नदी के पास कूडा़ एकत्रित हुआ देख गहरा रोष व्यक्त करते दिखे हुए देखा जा रहे है धरना बाइसवें दिन भी जारी रहा । यूकेडी ,कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठन ने भी समर्थन की घोषणा की हैं । धरनास्थल पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता विष्णु पाल सिंह रावत , संतोष सेमवाल , गोपाल राणा ,सिद्धार्थ राणा , दीपक परमार ,विकास विजलवाण , जेठूलाल ,शुभम पँवार, सुमित बधानी ,विपिन पुरी ,देवेंद्र शाह , शिवम भंडारी आदि मौजूद रहे , ।




