बरेली

रामायण पढ़े तो बढ़ेगा भ्रात प्रेम बंद हो जाएंगे विवाद ;संजय सिंह गंगवार  राज्य मंत्री                                           

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       
बरेली :  उत्तर प्रदेश सरकार  के गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का मंगलवार को नगर पंचायत रिठौरा में प्रथमवार आगमन पर अशोक मार्केट सभागार में  पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, भगवत सरन साहू, लोकेश कुमार गुप्ता,धनपाल सिंह, समाजसेवी दिनेश भास्कर,रहीस अहमद, मदनलाल भास्कर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा कर उत्साह से स्वागत -सम्मान किया। पूर्व चेयरमैन श्री गुप्ता ने मंत्रीजी को भगवान राम राम की प्रतिमा भेंट कर शाल उड़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा बरेली की पहचान पूरे विश्व में झूमके से है। बरेली में झुमका निर्माण होना चाहिए। ताकि पूरे विश्व में उसका व्यापार हो आम-जनमानस की आमदनी बड़े तो राज्य और देश दोनों तरक्की करेंगे।श्री गंगवार ने कहा भगवान राम की जीवनी रामायण को घर में रखना नहीं उसको पढ़ने से आत्म कल्याण होगा। भाई-भाई में प्रेम बढे़गा।जब परिवार खुश होगा तो चारों ओर खुशहाली होगी।इस दौरान रमेश वर्मा, राजीव उर्फ लवकुश साहू,मोतीराम गंगवार, मुन्ना लाल कनौजिया, राजेश गंगवार, राजेश कुमार शर्मा, मयंक पाण्डेय सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button