जामताड़ा

कर्माटांड़ हटिया प्लॉट में विधायक चुन्ना सिंह ने की बैठक, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

MLA Chunna Singh held a meeting at Karmatand Hatia Plot, assured solution of problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत हटिया प्लॉट प्रांगण में शनिवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने बाजारवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उसके समाधान को लेकर जरूरी निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक के बाद विधायक ने कर्माटांड़ बाजार का भ्रमण किया और छठ तालाब का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छठ घाट को चारों ओर से सुरक्षित घाटों से घेरा जाएगा। साथ ही घाट के बीचों-बीच स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी और छठ घाट पर उतरने के लिए पीसीसी पथ का निर्माण भी किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कर्माटांड़ रेलवे फाटक से लेकर काली मंदिर तक की अधूरी सड़क को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा। साथ ही फाटक से लेकर गणपत चौक तक बड़े नाले का भी निर्माण कराया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल सके। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि कुरवा फीडर और कर्माटांड़ फीडर एक साथ जुड़े होने के कारण यदि कुरवा फीडर में खराबी आती है, तो कर्माटांड़ बाजार की बिजली भी काट दी जाती है। इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक ने विभागीय अधिकारियों से बात की और दोनों फीडरों को अलग करने का निर्देश दिया। बाजारवासियों ने मौके पर आसनसोल से झाझा तक दो लोकल ट्रेनों की मांग भी विधायक के समक्ष रखी, जिसे उन्होंने संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहन साह, सोनी गुप्ता, विनोद मंडल, सग्गू गुप्ता, रामरतन मंडल, बेजान मंडल, मुन्ना पोद्दार, छेदु साह, आनंद शाह, विजय वेद, टिंकू रेखान, राजकुमार गुप्ता, अजीत मंडल, कंचन पोद्दार, आकाश शाह, रंजीत मंडल समेत दर्जनों बाजारवासी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button