झुंझुनू

किशोरपुरा का प्रसिद्ध भैरुंजी मेला कल आज होगा जागरण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा।उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के उत्तरी सीमा पर घाटी में स्थित भैरुंजी के मकर संक्रांति पर्व पर भरने वाले मेले की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा,रामनिवास सैनी,सरपंच मोहनलाल सैनी,राजेश खटाणा ने बताया कि 14 जनवरी बुधवार को भरने वाले इस मेले में ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी ऊंट दौड़ घोड़ी दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा विशेष कुश्ती दंगल का आयोजन रखा गया है। जिसमें 500 रुपए से पहलवानों के अनुसार 21 हजार रूपए तक की कुश्ती करवाने का निर्णय लिया गया है। मेले में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिताएं समय सारिणी अनुसार 10 बजे से 11 बजे तक ऊंची कूद-लम्बी कूद 11 बजे से 1 बजे तक कबड्डी तथा 2 बजे से 5 बजे तक कुश्ती दंगल होगा। विजेताओं एवं भामाशाहों को ग्रामपंचायत के द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। मेले की पूर्व संध्या 13 जनवरी को रात्रि में जागरण होगा। मेले की तैयारियों को लेकर भैरुजी महाराज से जुड़े भक्तों ने सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस बार पार्किंग की व्यवस्था भैरुजी महाराज के मंदिर से नीचे की तरफ की गई है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दुकानदारों के लिए निर्धारित जगह का चयन किया गया है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं वॉलिंटियरों की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि भैंरुजी महाराज का यह प्रसिद्ध मेला प्राचीन काल से भरता आ रहा है। बताया जाता है कि भैंरुजी महाराज का यह प्राचीन मंदिर लगभग 554 वर्ष पुराना है। इस मंदिर से आस-पास के गांवों के लोगों की आस्था जुडी हुई है। मेले में हजारों श्रद्धालु भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button