हापुड़

तेंदुए ने किसान पर किया हमला …

ईंख के खेत में छुपे तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड के कोटा हरनाथपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है । तेंदुए के दिखाई देने व किसान पर किए गए हमले की सूचना के बाद हापुड़ वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। और वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है ।

जानकारी के अनुसार , तेंदुआ एक ईख के खेत में छुपा हुआ है और वह घायल अवस्था में भी  है।  वन विभाग की टीम ने ईख के खेत को चारों तरफ से घेर लिया है  और तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।

हापुड़ के रेंजर मनोज कांडपाल ने बताया है कि , वन विभाग की टीम मौके पहुंच पर गई है और ईख के खेत में छुपे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिंजरा लगा दिया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button