गोड्डा

महागामा अनुमंडल क्षेत्र के रामकोल पंचायत में चला प्रशासन का बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा, गोड्डा। सरकार का प्रस्तावित सड़क विस्तार परियोजना के तहत महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिग्रहित भूमि पर बने मकानों को प्रशासनिक टीम की निगरानी में ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिन परिवारों की भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, उन्हें पहले ही नियमानुसार मुआवजा प्रदान कर दिया गया है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को पूर्व में नोटिस जारी कर वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की सूचना दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, ध्वस्त किए गए एक मकान के बदले संबंधित परिवार को लगभग 23 से 24 लाख तक की क्षतिपूर्ति राशि दी गई है। कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार, पूर्व सूचना और मुआवजा भुगतान के बाद की गई है। सरकार सड़क विस्तार परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और परियोजना में आने वाली सभी बाधाओं को चरणबद्ध ढंग से दूर किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button