सिंगरौली
सीधी में कांग्रेस सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने पर जोर
प्रभारी अतुल शुक्ला का कार्यकर्ताओं को संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के महासचिव जिला प्रभारी सीधी श्री अतुल शुक्ला का सीधी आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आईटी सेल के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी अतुल शुक्ला का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी अतुल शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए आईटी सेल और सोशल मीडिया रीढ़ की हड्डी के समान हैं। आज के दौर में पार्टी की योजनाओं, विचारधारा, रीति-नीति और जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है।
उन्होंने जिला आईटी सेल अध्यक्ष नागेश्वर साकेत को निर्देशित किया कि जिला टीम, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र की जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके। शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की गलत नीतियों, जनविरोधी कार्यों और भ्रष्टाचार को उजागर करना आसान होगा और कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रभारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास , पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक आदरणीय अजय सिंह राहुल भैया , पूर्व मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।
आईटी सेल जिला अध्यक्ष नागेश्वर साकेत ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी और पूरी टीम मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नागेश्वर साकेत , जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री , ओमकार सिंह कर्चुली, अनिल पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद साकेत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित



