हजारीबाग

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने हजारीबाग सिविल कोर्ट का किया अवलोकन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हज़ारीबाग।  माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक हजारीबाग जिला भ्रमण के क्रम में उन्होंने शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट का निरीक्षण एवं अवलोकन किया।सिविल कोर्ट परिसर में आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे), हजारीबाग रंजीत कुमार द्वारा पौधा भेंट कर माननीय मुख्य न्यायाधीश का आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया। इसके पश्चात पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। भ्रमण के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट परिसर न्यायिक कार्यप्रणाली तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने त्वरित एवं प्रभावी न्याय वितरण,न्यायालयीन अनुशासन तथा अधीनस्थ न्यायालयों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर महानिबंधक झारखंड उच्च न्यायालय सत्य प्रकाश सिन्हा,हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button