जालौन
जुझारपुरा बी पैक्स लि कोंच में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोंच। जुझारपुरा बी पैक्स लिमिटेड कोंच में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण था जिसे विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समिति कार्यालय पर व्यापक रूप से दिखाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू अग्रवाल (नगर अध्यक्ष कोंच), नीता देवी, रानी, चन्दा देवी, अनीता, अरुणा पटेल, मनोरमा पाटकार, संगीता पटेल (अंडा), सरोज, मीना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों कर्तव्यों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाना था जिसमें आयोजक पूर्ण रूप से सफल रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई। समापन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


