आबकारी दल चौरई की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l चौरई मे 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4500 कि.ग्रा. महुआ लहान बरामद /27 दिसंबर 2025/को सहायक आबकारी आयुक्त बी,आर,वैद्य के मार्गदर्शन में आज चौरई के आबकारी अमले द्वारा चांद के ग्राम पिपरिया, धमनियां, चिखलीखुर्द, तिघरा, सलैया के आसपास के क्षेत्रों में कार्यवाही कर अवैध मदिरा विक्रेताओं के रिहायशी मकान एवं अड्डों में छापे मारे। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1 )क एवं 34(1) च के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज कर और दो चढ़ी भट्टी जिसमें 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4500 कि.ग्रा. महुआ लहान का सैंपल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया तथा हाथभट्टी महुआ शराब आबकारी द्वारा कब्जे में लिया गया । इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी कु,भारती गौंड एवं आबकारी आरक्षक कु.भारती मरकाम उपस्थित थीं।



