साहेबगंज

राजमहल के सैदपुर में फसल कटनी प्रयोग प्रारम्भ

Crop harvesting experiment started in Saidpur of Rajmahal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,साहिबगंज के निर्देशानुसार राजमहल के सैदपुर पंचायत में शुक्रवार को फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ हुआ नियमानुसार शोभापुर गाँव के किसान राजेन्द्र कुमार पंडित के प्लाट पर सैदपुर के लिए प्रतिनियुक्त जनसेवक कैलाश वर्मा के द्वारा सुबह आठ बजे से ही विधिवत किसानों और मजदूरों की उपस्थिति में कटनी प्रयोग सम्पन्न की गई। इस बार साहिबगंज गंगा नदी में लगातार तीन बार बाढ़ की भयावह स्थिति बनी जिस कारण सैदपुर पंचायत और नदी से सटे सभी पंचायत के खेत पुरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया उक्त खेत में लगे धान की फसल खराब हो गया और पैदावार नष्ट हो गया जो खेत उंचे जगह पर थे वे मोथा साईक्लोन के कारण अधिकतर खेत में लगे फसल बर्बाद कर दिया,किसानों के अनुसार समान्यतः प्रति हेक्टेयर बीस से पच्चीस क्वींटल पैदावार होती थी जबकि इस बार किसान प्राकृतिक रूप से फसल नष्ट होने के कारण काफी चिंतित हैं।पचास वर्ग फीट जमीन में महज छ: से नौ किलोग्राम धान होने की संभावना है साहिबगंज के सभी प्रखण्ड में फसल कटनी प्रयोग होनी है और इसी के अनुसार जिले का फसल पैदावार का अनुमान लगाया जा सकेगा। मौके पर फसल कटनी प्रयोग के प्रखण्ड समन्वयक आशीष साह,उदित नारायण राय, अजय महतो,बैजनाथ ठाकुर,गोविन्द मंडल, धनंजय मंडल, छोटेलाल मंडल एवं अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button