भरत पुर

धौलपुर जेल में आपसी भिड़ंत में कई कैदी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर जिला जेल में मंगलवार कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक कैदियों के गम्भीर रूप से घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जेल में करीब तीन घण्टो तक चले इस संघर्ष की पुलिस व प्रशासन के उच्चस्तरीय सूत्रों ने पुष्टि करते बताया कि झगड़े के बाद जेल में तनावपूर्ण स्थिति को काबू में करने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस और पुलिस लाइन का जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ और तहसीलदार दिनेश जोशी सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ कैदियों ने जेल प्रहरियों के साथ अभद्रता भी की। बताया गया कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल जेल में स्थिति पूरी तरह शांत बताई गई है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button