पाकुड़

टाउन हॉल में वार्षिक सहिया साथी सह सीएचओ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,35सहिया व 7 सीएचओ किए गए सम्मानित

Annual Saheya Sathi cum CHO felicitation ceremony was organised at the Town Hall; 35 Saheya and 7 CHOs were honoured.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के पोखरिया स्थित टाउन हॉल में रविवार को एकदिवसीय सहिया साथी व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।जहां इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली सहिया साथियों और सीएचओ के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना था।उधर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35सहिया साथियों व7सीएचओ को सम्मानित किया गया।जहां कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य से आए मुख्य अतिथि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अकाय मिंज,राज्य परामर्श मीडिया पदाधिकारी अजय शर्मा,राज्य बीसीआरसी के डॉ.मनीर अहमद तथा सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से बरगद के पेड़ में जल अर्पित कर किया।जहां यह दृश्य न केवल औपचारिक शुभारंभ का प्रतीक था,बल्कि स्वास्थ्य,पर्यावरण और सेवाभाव के आपसी संबंध को भी रेखांकित करता नजर आया।उधर सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई सहिया साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।जहां मंच से अतिथियों ने सहिया साथियों के संघर्ष,समर्पण और सेवा भावना की खुले दिल से सराहना की और कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली रीढ़ यही सहिया बहनें हैं,जिनके भरोसे गांव गांव तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं पहुंच पाती हैं।वही समारोह को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अकाय मिंज ने कहा कि सहिया साथियां जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।जहां सीमित संसाधनों के बावजूद वे गर्भवती महिलाओं,नवजात शिशुओं, बच्चों और बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।यह कार्य केवल नौकरी नहीं,बल्कि सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।वहीं राज्य परामर्श मीडिया पदाधिकारी अजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक मीडिया परामर्श अधिकारी के रूप में वे सहिया साथियों के कार्यों को बेहद करीब से देखते आ रहे हैं।जहां सहिया साथियां कम संसाधनों में भी बेहतर परिणाम दे रही हैं और कहीं न कहीं यही बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की जड़ों को मजबूत कर रही हैं।जहां वे घर घर जाकर टीकाकरण,मातृ शिशु स्वास्थ्य,परिवार नियोजन और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं।उधर राज्य बीसीआरसी के डॉ. मनीर अहमद ने कहा कि जब भी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात होती है,तो सहिया साथियों की भूमिका सबसे पहले सामने आती है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में सहिया बहनों के सहारे ही स्वास्थ्य विभाग अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पाता है।जहां गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहिया साथियों का योगदान अव्वल है।उधर सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सहिया बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। जहां वे कम संसाधनों में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं।वही गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण,संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना, टीकाकरण,कुपोषण की पहचान, परिवार नियोजन और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यों में सहिया दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।इसी कारण उत्कृष्ट कार्य करने वाली35सहिया दीदियों व 7 सीएचओ को सम्मानित किया गया है।उधर रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से सहिया साथी की भूमिका और टीकाकरण पर डाली गई रौशनी सम्मेलन में केवल सम्मान समारोह ही नहीं,बल्कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों की मुख्य थीम सहिया दीदी की कार्यशैली और टीकाकरण में उनकी भूमिका पर आधारित रही।जहां इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस तरह सहिया दीदियां गांव गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करती हैं और भ्रांतियों को दूर करती हैं।उधर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहिया व आंगनबाड़ी सेविकाओं की संयुक्त भूमिका को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।उधर बाल विवाह जैसे सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली प्रस्तुति में शिल्पा,पीहू और सृष्टि परी ने सराहनीय भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।इन प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य के साथ साथ सामाजिक सुधार में भी सहिया साथियां अहम भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में डीपीसी पूनम कुमारी,डॉ.रंजन कुमार,डॉ.देवेश कुमार,डॉ.महमूद आलम,डॉ.उदय टुडू सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।वही सीएचओ में राजा शिवम,एक्टर हेंब्रम,फूलराम तथा सहिया बहनों में अनिता कुमारी, बुलबुल कुमारी,शर्मिला कुमारी समेत बड़ी संख्या में सहिया साथी उपस्थित रहीं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।जहां समारोह का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। जहां सहिया साथियों के चेहरे पर सम्मान की खुशी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का अवसर बना,बल्कि सहिया साथियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने का मजबूत माध्यम भी साबित हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button