शामली

15 जनवरी से प्रारंभ होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से प्रारम्भ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा 15 से 22 मई के मध्य कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जनपद शामली में दो राजकीय पॉलिटेक्निक संचालित हैं, जिनकी कुल प्रवेश क्षमता लगभग 400 छात्राओं की है। उन्होंने बताया कि सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, शामली में उपस्थित होकर भी अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button